कुरई: सिवनी में छात्राओं ने सीखी आंवला कैंडी बनाने की विधि, स्वरोजगार के अवसरों की दी जानकारी
Kurai, Seoni | Oct 21, 2026 सिवनी कृषि विज्ञान केंद्र में बुधवार को छात्राओं को आंवला कैंडी बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में आंवला प्रसंस्करण, पैकेजिंग और मूल्य संवर्धन की जानकारी देकर ग्रामीण महिलाओं व किसानों के लिए स्वरोजगार और अतिरिक्त आय के अवसरों से अवगत कराया गया।