डुमरा: बिहार पुलिस के 228 नवआरक्षियों का दीक्षांत परेड समारोह संपन्न
सशस्त्र सीमा बल की 20वीं वाहिनी परिसर में मंगलवार को बिहार पुलिस के 228 नवप्रशिक्षित आरक्षियों का भव्य दीक्षांत परेड समारोह आयोजित किया गया। दस माह के कठोर प्रशिक्षण के सफल समापन के बाद आयोजित इस समारोह में नवआरक्षियों ने अनुशासन, दक्षता और सेवा भावना का शानदार प्रदर्शन किया।