गोविंदगढ़: अलावड़ा-चौमा मार्ग पर कड़बी के ढेर बने मुसीबत, रात में बढ़ रहा हादसे का खतरा, सड़क किनारे कड़वी से राहगीर परेशान
रामगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के अलावड़ा से चौमा जाने वाले मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे रखी गई कड़बी अब वाहन चालकों और राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। ज्वार और बाजरे की कटाई के बाद क्षेत्र के कई किसानों ने कड़बी को सड़क के किनारे जगह-जगह जमा कर दिया है। इससे सड़क के दोनों ओर दृश्यता प्रभावित होने के साथ ही हादसे का खतरा भी बढ़ गया है।