बास्तानार: विशाल मेगा मार्ट गार्ड मारपीट मामले में पीड़ित परिवार ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज से न्याय की गुहार लगाई
विशाल मेगा मार्ट के सामने सुरक्षा गार्ड नंद दुलाल डे के साथ हुई मारपीट के मामले में नया घटनाक्रम सामने आया। पीड़ित परिवार कांग्रेस भवन पहुंचा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए न्याय दिलाने की मांग की। परिवार ने आरोप लगाया कि घटना के बाद उन्हें न्याय मिलने के बजाय लगातार डराया और धमकाया जा रहा है।