घटना सोमवार दोपहर 1बजे के आसपास की है मिल्कीपुर के खड़भड़िया - बहुरहवां संपर्क मार्ग पर तेज रफ्तार से एक पिकअप जारही थी। मोतीराम का पुरवा के पास पिकअप अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे गड़े विद्युत पोल से जा टकराई व विद्युत पोल टूट गया। पास में ही नलकूप पर पानी भर रही महिलाएं भाग कर जान बचाईं। विद्युत उपकेंद्र खड़भड़िया के जेई व पुलिस भी पहुंचे।