हथुआ: हथुआ में पैक्स चुनाव: पांच लोगों ने अध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन
हथुआ प्रखंड क्षेत्र में पैक्स चुनाव के नामांकन के पहले दिन विभिन्न पंचायतों और नगर पंचायत क्षेत्रों में अध्यक्ष पद के लिए पांच प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा भरा। साथ ही कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए भी कई अभ्यर्थियों ने नामांकन किया। कुसौंधी पैक्स के लिए अध्यक्ष पद पर कोई नामांकन नहीं हुआ, जबकि कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए आठ अभ्यर्थियों ने पर्चा दाखिल किया।