पाली: ग्राम निवाई में भीषण गर्मी के बीच पिछले लगभग 1 महीने से हैंडपंप खराब, लोग बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान
Pali, Lalitpur | Jun 13, 2026 ग्राम निवाई में भीषण गर्मी के बीच बीते लगभग एक माह से हैंडपंप खराब होने के चलते स्थानीय लोग बूंद बूंद पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। उन्होंने इसके संबंध में कई बार जिम्मेदारों को अवगत कराया है।परंतु हैंडपंप में सुधार नहीं हो सका है।मामले को लेकर उन्होंने उच्चाधिकारियों से मामले की जांच कर हैंडपंप सुधरवाए जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही की मांग की है।