नगर परिषद चित्तौड़गढ़ ने अग्निशमन सुरक्षा नियमों की अवहेलना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के द्रोणाचार्य क्लासेंस और एसक्यूब लाइब्रेरी को सीज कर दिया। जिला कलेक्टर डॉ. मंजू के निर्देश पर आयुक्त रविन्द्रसिंह यादव ने राजस्व अधिकारी व सहायक अग्निशमन अधिकारी की अध्यक्षता में टीम का गठन किया गया।