गाज़ियाबाद: नवयुग मार्केट स्थित नगर निगम मुख्यालय पर नगर आयुक्त ने की निर्माण विभाग के ठेकेदारों के साथ बैठक
नगर निगम गाजियाबाद में किया जा रहे निर्माण कार्यों को लेकर सख्ती बरत रही है। शनिवार को नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने निर्माण विभाग के ठेकेदारों के साथ बैठक की और बैठक में उन्हें गुणवत्ता के साथ काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में यह भी कहा कि जिस ठेकेदार के काम में लापरवाही मिलेगी, उसके साथ किए गए अनुबंध को रद्द किया जाएगा।