गाज़ियाबाद: थाना कौशाम्बी पुलिस ने चेकिंग के दौरान विदेशी मूल के 2 अभियुक्त किए गिरफ्तार, कब्जे से 1 फर्जी पासपोर्ट बरामद
थाना कौशाम्बी पुलिस ने शनिवार को चेकिंग के दौरान विदेशी मूल के मो. सूरत और मो0 अल्ताफ उर्फ अल्तू नाम के 2 शातिर अभियुक्तों को यूपी गेट के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों की गिफ्तारी के दौरान उनके कब्जे से 1 फर्जी पासपोर्ट, 1 फर्जी पैनकार्ड, 3 बंग्लादेशी पहचान पत्र, 1 बैंक स्टेटमेन्ट, 4 मोबाइल फोन व 458/- रुपये बरामद हुए हैं।