गाज़ियाबाद: दो पहिया वाहन चोरी करने वाले एक अभियुक्त को नंदग्राम पुलिस ने राज नगर एक्सटेंशन से किया गिरफ्तार
गाजियाबाद के थाना नंदग्राम पुलिस ने दो पहिया वाहन चोरी करने वाले एक अभियुक्त सनी को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष नंदग्राम ने बताया कि सनी दो पहिया वाहन चोरी करने का काम किया करता है और इसके पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है, जो इसने कुछ दिन पूर्व हिंडन विहार से चोरी की थी और पुलिस से बचने के लिए इस पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई हुई थी।