गाज़ियाबाद: टीला मोड़ पुलिस ने लूट व चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को चेकिंग के दौरान कोयल एनक्लेव से किया गिरफ्तार
गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ पुलिस ने लूट व चोरी करने वाले दो अभियुक्त गुड्डू और लकी को चेकिंग के दौरान कोयल एनक्लेव से किया गिरफ्तार। थाना अध्यक्ष टीला मोड़ ने बताया कि दोनों अभियुक्त राहगीरों को टारगेट कर उनका सामान चोरी व लूट लिया करते थे। इनके पास एक गले की चैन पीली धातु, घटना में प्रयुक्त फर्जी नंबर प्लेट लगी चोरी की मोटरसाइकिल व ₹10300 बरामद किए गए हैं।