गाज़ियाबाद: इंदिरापुरम पुलिस ने स्वयं के अपहरण की योजना बनाने वाले अभियुक्त को पत्नी सहित किया गिरफ्तार
इंदिरापुरम पुलिस ने विपक्षी से पैसे मांगने के उद्देश्य से स्वयं के अपहरण का षड्यंत्र रचने वाले राजेश नाम के अभियुक्त को शनिवार को ममता मोर्टस वृन्दा एंकलेव सेक्टर 13-17 हुड्डा पानीपत से बरामद किया। बीते साल 2022 के 8 मार्च को थाना इन्दिरापुरम पर वादिया द्वारा अपने पति राजेश का विपक्षियों द्वारा अपहरण कर लेने के सम्बन्ध में एक अभियोग पंजीकृत कराया गया था।