गाज़ियाबाद: नशीला पदार्थ खिलाकर सामान चोरी करने वाले एक अभियुक्त को जीआरपी पुलिस ने गाजियाबाद रेलवे से किया गिरफ्तार
थाना जीआरपी पुलिस ने ट्रेन व रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को नशीला पदार्थ खिलाकर उनका सामान चोरी करने वाले एक अभियुक्त सत्यनारायण को गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष जीआरपी अनुज मलिक ने बताया कि सत्यनारायण यात्रियों को पहले चिन्हित करता और फिर उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर उनका सामान चोरी करके फरार हो जाता।इसके खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।