पलिया: पलिया में ISBT बस अड्डे के निर्माण को लेकर विधायक रोमी साहनी ने परिवहन मंत्री से की मुलाकात
पलिया विधानसभा क्षेत्र में इंटर-स्टेट बस टर्मिनल (ISBT) के निर्माण को लेकर विधायक रोमी साहनी ने उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह से मुलाकात कर जिलाधिकारी द्वारा संस्तुत प्रस्ताव सौंपा। परिवहन मंत्री द्वारा मिले सकारात्मक आश्वासन के बाद अब शासन से औपचारिक स्वीकृति मिलते ही बस अड्डे का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।