पलिया-निघासन हाईवे के रपटा पुल पर बड़े-बड़े गड्ढे, हादसे का खतरा
पलिया-निघासन हाईवे पर बने दो साल पूर्व मे रपटा पुल की सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बताया जा रहा है कि पुल को बने अभी दो साल भी पूरा नहीं हुआ है, इसके बावजूद सड़क की हालत खराब होने लगी है। गड्ढों के कारण आने-जाने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर टैक्सी चालकों के आवागमन में दिक्कत हो रही है। लोगों का कहना है कि 24 घंटे वाहनों का आना जाना लगा रहता है जिसके कारण यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
#lakhimpurkhirinews
#CMYogiAdityanath
#dmkheri
#PWD
#LatestNews