जगदलपुर: दलपत सागर से जलकुंभी हटाने का कार्य डेमो के रूप में शुरू, जल्द होगा बड़े पैमाने पर अभियान: महापौर संजय पांडे
शहर के प्रमुख जलाशय दलपत सागर को जलकुंभी मुक्त करने की दिशा में नगर निगम ने एक अहम कदम उठाया। दलपत सागर से जलकुंभी हटाने के कार्य की डेमो प्रक्रिया बुधवार से प्रारंभ की गई है। पिछले दो दिनों से महापौर संजय पाण्डे, नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा तकनीकी अमलों के साथ इस डेमो के माध्यम से तकनीकी प्रक्रिया और संसाधनों का परीक्षण कर रहे हैं।