भुसावर: खेडली मोड पर वन विभाग की कार्रवाई, अवैध खंडा पत्थरों से भरी ट्रैक्टर ट्राली की गई जब्त
वन विभाग की टीम ने कार्रवाई कर अवैध खंड पत्थर परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर ट्राली को जब्त किया है वहीं ट्रैक्टर चालक को भी पड़ा है। उप वन संरक्षक मानस सिंह के निर्देश पर रेंजर राजेश शर्मा के नेतृत्व में कार्यवाही हुई। वनपाल रेणुबाला मीणा को अवैध खनन परिवहन की सूचना मिली थी, जिसके बाद वनरक्षक ओमेंद्र शर्मा, केशव सिंह और आकाश शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे।