हज़ारीबाग में नक्सली तांडव: सड़क निर्माण कंपनी के 6 वाहन फूंके, कर्मचारियों के साथ मारपीट 📍 स्थान: चरही थाना क्षेत्र, हज़ारीबाग 🗓 तारीख: 26 जून 2025 🖊 रिपोर्टर: आशीष पाण्डे हज़ारीबाग: जिले के चरही थाना क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य में लगी एक कंपनी पर मंगलवार देर रात करीब 35 हथियारबंद अपराधियों ने धावा बोल दिया। अपराधियों ने कंपनी के 2 JCB मशीनें, 1 Hiwa ट्रक, और अन्य 3 निर्माण वाहन को आग के हवाले कर दिया। घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई और कई वाहन जलकर खाक हो गए।