बक्सर: बक्सर स्टेशन पर RPF ने चोरी के दो महंगे एंड्राइड मोबाइल के साथ एक चोर को किया गिरफ्तार
Buxar, Buxar | Apr 22, 2026 रेलवे सुरक्षा बल बक्सर द्वारा चलाए जा रहे 'ऑपरेशन यात्री सुरक्षा' अभियान के तहत बुधवार को सुबह 7:00 बजे प्लेटफार्म नंबर 2-3 पर एक मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया गया है। निरीक्षक प्रभारी कुंदन कुमार के निर्देशन में सहायक उप निरीक्षक उमेश कुमार राय, आरक्षी दीपक कुमार व आरक्षी करण सिंह रात्रि में स्टेशन पर निगरानी कर रहे थे।