आवेदन देने के 7 महीने बाद भी नहीं मिला लापता रंजीत कुमार, पिता ने थाने में दी थी तहरीर
24 अक्टूबर 2025 की शाम 6 बजे "काम पर जा रहा हूँ" कहकर निकला था 24 वर्षीय युवक
औरंगाबाद जिला के मदनपुर थाना क्षेत्र के दधपी गांव निवासी रंजीत कुमार (24 वर्ष), पिता-गणेश पाल 24 अक्टूबर 2025 की शाम 6 बजे घर से काम करने जा रहा हूँ कहकर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। पिता ने 06 नवंबर 2025 को मदनपुर थाना में लिखित आवेदन देकर बेटे की बरामदगी की गुहार लगाई थी।आवेदन देने के 7 महीने बीत जाने के बाद भी रंजीत कुमार का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।