कहरा: डीएम की अध्यक्षता में NH 327E एवं 107 के अद्यतन क्रियान्वयन स्थिति की समीक्षा की गई, दिए गए निर्देश
Kahara, Saharsa | Jun 24, 2025 डीएम दीपेश कुमार की अध्यक्षता में NH 327E एवं 107 के अद्यतन क्रियान्वयन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।समीक्षा के क्रम में सत्तर कटैया प्रखण्ड क्षेत्र के बिहरा एवं पटोरी पंचायत में भू अर्जन संबंधित कुछ समस्याओं के फलस्वरूप योजना के सुचारु क्रियान्वयन में बाधा उत्पन्न होने संबंधित मामला प्रकाश में आया है जिसको लेकर कई निर्देश दिए ।