ढीमरखेड़ा: ढीमरखेड़ा पुलिस ने बचाई नवजात बछड़े की जान, मानवता की मिसाल
ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत खमतरा रोड पर कल मंगलबार की रात करीब 10 बजे एक गाय द्वारा बछड़े को जन्म देने के बाद नवजात सड़क पर होने से दुर्घटना और कुत्तों के हमले का खतरा बना हुआ था। रात्रि गश्त के दौरान थाना ढीमरखेड़ा के सहायक उप निरीक्षक विजेंद्र तिवारी ने मौके पर पहुंचकर बछड़े को सुरक्षित बचाया और गाय-बछड़े को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया