उचकागांव: भुवला में मारपीट मामले में दूसरे पक्ष ने भी प्राथमिकी दर्ज कराई
उचकागांव थाना क्षेत्र के भुवला गांव में गाली-गलौज देने से मना करने पर एक युवक को बांस से मार कर उसका हाथ तोड़ने के मामले में दूसरे पक्ष के संतोष कुमार यादव ने दो लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है।अपने आवेदन में भुवला गांव निवासी संतोष कुमार यादव ने आरोप लगाया है कि 3 अप्रैल के दिन वह अपने घर से काजीपुर दुकान पर सामान खरीदने जा रहे थे।