नीम चक बथानी: देसी कट्टा और कारतूस बरामदगी मामले में एक गिरफ्तार, दो आरोपी फरार
नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के बहोरमा गांव में पुलिस द्वारा देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी उपेंद्र यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। थाना अध्यक्ष देवेंद्र कुमार पांडेय ने शनिवार की शाम करीब 7 बजे जानकारी देते हुए बताया कि बहोरमा गांव में एक घर से एक देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किया था।