बहराइच: रमपुरवा चौकी के पास बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की हुई मौत, पति घायल
हरदी थाने क्षेत्र में बहराइच-सीतापुर हाईवे पर रमपुरवा चौकी के निकट तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार पति-पत्नी को रौंद दिया। हादसे में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति घायल हो गया। बौंडी थाना क्षेत्र के हाथी चक निवासी 40 वर्षीय उमा शंकर अपनी पत्नी रानी के साथ बुधवार शाम बेटी के घर से बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे, तभी रमपुरवा चौकी के निकट बस ने बाइक में टक्कर मार दी। मृतका के शव का गुरुवार को पोस्टमार्टम किया गया।