बहराइच: दोनक्का चौराहा के पास कंटेनर की टक्कर से मासूम की मौत व अन्य के घायल होने के मामले में चालक के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज
कोतवाली देहात इलाके के दोनक्का चौराहा के पास कंटेनर द्वारा इंडिगो कार में टक्कर मारने से 22 दिन के मासूम की मौत व अन्य के घायल होने के मामले में पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात कंटेनर चालक के खिलाफ कोतवाली देहात पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले को लेकर पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है । गुरुवार को पीड़ित मनोज सिंह ने बताया कि घटना 8 मार्च को घटित हुई थी।