बहराइच: गिलौला के पास सड़क हादसे में घायल एक व्यक्ति की हुई मौत,दूसरे का इलाज जारी
गिलौला थाना क्षेत्र अंतर्गत गिलौला के पास सड़क हादसे में 2 व्यक्ति घायल हो गए थे। जिन्हें उपचार के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां 1 की मौत हो गई वहीं दूसरा घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है। मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी में रखवा दिया था। पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम गुरुवार को कराया गया। पुलिस जांच में जुटी हैं।