बहराइच: जिला सेवायोजन कार्यालय में 30 मार्च तक आवेदन कर बेरोजगार युवक व युवतियाँ प्राप्त कर सकते हैं प्रशिक्षण
जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय बहराइच में 30 मार्च तक आवेदन कर अनुसूचित जाति जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवक युवतियों की सेवायोजकता में वृद्धि के लिए कंप्यूटर संचालन, हिंदी टंकण, एवं हिंदी आशुलिपि, सचिवीय पद्धति, बही खाता, सामान्य गणित, हिंदी, सामान्य ज्ञान व अंग्रेजी विषयों में निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं।