बहराइच: वजीरपुर के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से हुई बाइक सवार की मौत मामले में पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित वजीरपुर के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से हुई बाइक सवार की मौत मामले में मृतक युवक के पिता की तहरीर पर थाना दरगाह पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। पीड़ित राममिलन ने गुरुवार को बताया कि उसके पुत्र जो की बाइक से था को अज्ञात बहन ने ठोकर मारी थी जिसमें उसकी मृत्यु हो गई थी।