बहराइच: रसूलपुर के पास अनियंत्रित होकर बाइक घोड़े से टकराई,हादसे में बाइक सवार दो व्यक्ति हुए घायल
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत रसूलपुर के पास अनियंत्रित होकर बाइक घोड़े से टकरा गई। जिससे बाइक सवार मजेदार व अभिषेक दोनों घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। घायल व्यक्तियों द्वारा जानकारी देते हुए बताया। कि बहराइच से घर जाते समय बाइक घोड़े से टकरा गई है। दोनों का इलाज जारी है।