आरबीएसके अंतर्गत होगा बालिका का उपचार
जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित
-----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय ने जनसुनवाई के दौरान आये आवेदको की समस्याएं गंभीरता से सुनते हुए उनके निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।
जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान एसडीएम श्री गगन सिंह मीणा, डिप्टी कलेक्टर श्री विजय शाक्य, श्री पवन घुरैया एवं श्री शिवलाल शाक्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना अंतर्गत 8, पीएम किसान सम्मान निधि से संबंधित 7, विधुत कंपनी से संबंधित 12, जनपद पंचायत श्योपुर से संबंधित 16, मुख्य नगरपालिका अधिकारी से संबंधित 7 आवेदन सहित कुल 176 आवेदन प्राप्त हुए।
आरबीएसके अंतर्गत होगा बालिका का उपचार
अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय ने जनसुनवाई के दौरान वार्ड नंबर 11 बडौदा निवासी श्री जितेन्द्र शर्मा की 8 माह की पुत्री लक्षिता गौतम के हार्ट ब्लाकेज संबंधी बीमारी का उपचार राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत मुख्यमंत्री बाल हद्य उपचार योजना के तहत कराये जाने के निर्देश स्वास्थ्य अधिकारियों को दिये गये। आवेदक श्री शर्मा ने बताया कि उसकी पुत्री के हार्ट में ब्लाकेज होने पर बायपास सर्जरी कराने के लिए चिकित्सको द्वारा परामर्श प्रदान किया गया है, इस पर बालिका का निशुल्क ऑपरेशन उक्त योजना के तहत कराये जाने के निर्देश दिये गये, उन्होंने आरबीएसके प्रभारी श्रीमती स्नेहलता गुर्जर को निर्देश दिये कि बालिका का जिला अस्पताल में परीक्षण कराने के उपरांत निशुल्क ऑपरेशन के लिए प्रस्ताव तैयार किया जायें और योजना के तहत चिन्हित अस्पतालों में ऑपरेशन एवं उपचार की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायें।
पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ देने के निर्देश
अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय ने जनसुनवाई के दौरान श्री कमलेश सुमन दुबडी, श्री प्रहलाद आर्य वार्ड 11 श्योपुर, श्रीमती कल्लो बाई निवासी टाल का सहराना, श्रीमती रामधोडी आदिवासी निवासी दौला का पुरा, श्री रामरूप आदिवासी निवासी डोब, श्री उत्तम बैरवा निवासी ईचनाखेडली एवं श्री मनीष आदिवासी निवासी कराहल के पीएम किसान सम्मान निधि से संबंधित आवेदनों का परीक्षण कर पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ दिये जाने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को प्रदान किये।
इसके साथ ही श्रीमती राधे मीणा पत्नि स्व. श्रीमती विष्णु मीणा निवासी ग्राम रन्नौद के आवेदन का परीक्षण उपरांत बीपीएल राशन कार्ड बनाये जाने के निर्देश भी दिये। श्री हरिमोहन मीणा निवासी जैनी के हैंडपम्प मरम्मत कराये जाने संबंधी आवेदन पर कार्यपालन यंत्री पीएचई को हैंडपम्प का सुधार कर चालू करने के निर्देश दिये गये।
रामबिलास को मिलेगा आवास योजना का लाभ
जनसुनवाई के दौरान ग्राम ननावद निवासी श्री रामबिलास बैरवा के प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण 2.0 अंतर्गत लाभ प्रदान किये जाने संबंधी आवेदन का मौके पर ही निराकरण करते हुए अवगत कराया गया कि योजना के तहत आवास सर्वे 2.0 में नाम जोड दिया गया है, शीघ्र ही आवास योजना के तहत लाभ प्राप्त होगा। इसके साथ ही ग्राम चौपना निवासी श्री रामराज मीणा के आवास की किस्त के संबंध में प्राप्त आवेदन का तत्काल निराकरण करते हुए अवगत कराया गया कि किस्त के संबंध में एफटीओ जारी हो गया है, शीघ्र ही राशि बैंक खाते के माध्यम से प्राप्त होगी।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur