हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत गुरनावदा, मावदा एवं पार्वती बडौदा में हुए आयोजन
-----
भारत सरकार, संस्कृति मंत्रालय के निर्देशानुसार जिले में 09 से 17 अगस्त 2026 तक “हर घर तिरंगा अभियान-2026” व्यापक जनभागीदारी एवं देशभक्ति की भावना के साथ संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में जन अभियान परिषद द्वारा विभिन्न ग्रामों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था अजलान सेवा समिति द्वारा ग्राम पंचायत गुरनावदा में भव्य तिरंगा यात्रा एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने देश भक्ति के जयकारों के साथ भाग लिया।
कार्यक्रम में जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती नेहा सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के महत्व पर प्रकाश डाला।
ब्लॉक समन्वयक श्रीमती शाहीन परवीन ने सभी उपस्थित ग्रामीणों, अधिकारियों और विद्यार्थियों को तिरंगे की शपथ दिलवाई। संगोष्ठी के अंत में नवांकुर संस्था अजलान सेवा समिति के अध्यक्ष श्री राजा खान द्वारा आभार व्यक्तया किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सचिव श्री मोहनलाल जाटव, ग्राम रोजगार सहायक श्री विष्णु प्रजापति आदि मौजूद रहें।
नवांकुर संस्था श्योपुर युवक मंडल समिति द्वारा ग्राम पंचायत मावदा में तिरंगा रैली आयोजित की गई तथा उपस्थित लोगों को हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत तिरंगा शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर नवांकुर संस्था के श्री लोकेन्द्र सिंह, शिक्षक श्री रामस्वरूप गुर्ज़र, श्री मांगीलाल, नवांकुर संस्था के श्री राजेश मीणा, श्री मोनू, श्री लोकेन्द्र सिंह, श्री लवकुश, श्री देवीशंकर बैरवा, श्री अभिषेक आदि उपस्थित रहे है।
इसी क्रम में नवांकुर संस्था माता पार्वती ग्राम उत्थान समिति पार्वती बड़ौदा के सहयोग से ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति चेंटीखेड़ा द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर जनपद सदस्य श्रीमती माहेश्वरी आदिवासी, श्री अखिलेश तोमर, बीपीएम श्री दंडोतिया, श्री रामेश्वर रावत, श्री दीपक दीक्षित, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती फूलवती आदिवासी, धरती संस्था से श्री सीताराम शर्मा, रोजगार सहायक श्री ऋषभ शर्मा, श्री अशोक आदिवासी, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति चेटीखेड़ा से श्री मातादीन आदिवासी, श्री धर्मेद्र शर्मा सहित ग्रामीणजन आदि उपस्थित रहे।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur