मड़ावरा: साड़ूमल में कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर, बाइक चालक दो लोग घायल हुए
तहसील मड़ावरा के साड़ूमल में पानी की टंकी के पास गुरुवार शाम करीब 5 बजे एक कार ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। इस टक्कर में दोनों बाइक चालक घायल हो गए। जिसे मौके पर मौजूद लोगों और एंबुलेंस 108 की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा लाया गया। जहां पर एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।