चम्पावत: सीएमओ डॉक्टर देवेश कुमार चौहान ने पीएचसी धौंन स्वाला अमोडी पीएचसी का किया निरीक्षण
अपने निरीक्षण के दौरान cmo द्वारा चिकित्सालय के अभिलेखों का निरीक्षण करते हुए, औषधि भंडार का भौतिक सत्यापन किया, और फार्मेसिस्ट को निर्देश दिए कि सभी आवश्यक औषधियों की उपलब्धता सुनिश्चित करें। समस्त स्टाफ को निर्देश दिया कि, वर्षा ऋतु में होने वाली बीमारियों और संक्रामक रोगों की रोकथाम के प्रभावी उपाय किये जाएं।