चम्पावत: कोलकाता में महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या से चंपावत जिले के चिकित्सकों में आक्रोश
कोलकाता में महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या के मामले में चंपावत जिले के डॉक्टरों ने भी मोर्चा खोल दिया है। चंपावत जिले के सभी सरकारी हॉस्पिटलों में डॉक्टरों ने एक स्वर में आवाज उठाते हुए महिला डॉक्टर को इंसाफ देने और आरोपी को फांसी देने की मांग उठाई है। सीएमओ डॉक्टर देवेश चौहान के नेतृत्व में बांहों में काली पट्टी बांध कर विरोध जताया।