चम्पावत: पुलिस ने धौंन के समीप दो युवकों को स्मैक के साथ किया गिरफ्तार चंपावत के रहने वाले हैं दोनों युवक
कोतवाली पुलिस और एएनटीएफ की टीम चेकिंग अभियान चला रही थी इसी दौरान धौंन के पास दो युवक बाइक से आ रहे थे और पुलिस को देखकर भागने लगे पुलिस ने उन्हें घेर लिया उनके पास से 10.72 ग्राम स्मैक बरामद हुई। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में एएनटीएफ प्रभारी सोनू सिंह वरिष्ठ निरीक्षक ललित पांडे मनोज बेरी संजय कुमार शामिल रहे।