चम्पावत: जिला पुलिस ने धौन के पास से 10.72 ग्राम स्मैक जब्त कर दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस और एनटीएफ की टीम ने चेकिंग के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग धौन से दो अभियुक्तों को 10.72 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करवाही शुरू कर दी गई है। बुधवार को उप निरीक्षक ललित पांडे के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इस दौरान चंपावत टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में धौन के पास दो युवक बाइक से आ रहे थे।