चम्पावत: एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य शिक्षा अधिकारी से की मुलाकात
एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन की नव निर्वाचित जिला कार्यकारिणी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट से मुलाकात विभिन्न मुद्दों पर वार्ता की। साथ ही शिक्षा विभाग और कर्मचारी हितों में काम करने का भरोसा दिलाया। मंगलवार को नव निर्वाचित अध्यक्ष नगेंद्र कुमार जोशी और महामंत्री हिमांशु मुरारी के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की।