चम्पावत: डीएम की फर्जी व्हाट्सएप आईडी बनाकर साइबर ठग ने की पैसों की मांग
डीएम नवनीत पांडे की फर्जी व्हाट्सएप आईडी बनाकर साइबर ठग अधिकारियों और अन्य लोगों से पैसे की मांग कर रहा है। जिसकी शिकायत उन्होंने तत्काल साइबर सेल में दे दी है। पूर्व में भी जिलाधिकारी का इसी तरह अकाउंट हैक किया गया था। उन्होंने लोगों से उनके मोबाइल नंबर या अनाधिकृत नंबर से यदि कोई पैसे की मांग करता है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है