मड़ावरा: रनगांव में धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न भीमराव अंबेडकर की जयन्ती
रनगांव में गुरुवार की शाम करीब 5 बजे भारत रत्न भीमराव अंबेडकर की जयन्ती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई।इस अवसर पर51 मीटर लम्बा पंच शील ध्वज के साथ एक शोभायात्रा निकाली गई जो रनगांव के मोती महाराज मन्दिर परिसर से शुरू होकर रनगांव और मड़ावरा के मुख्य मार्ग से होते हुए वापिस मोती महाराज मन्दिर परिसर में पहुँची जहाँ पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।