प्रेस नोट
जिला दतिया
*थाना पण्डोखर पुलिस ने अवैध हथियार सहित आरोपी को गिरफ्तार किया*
पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मयूर खण्डेलवाल जी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मंजीत चावला जी तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भाण्डेर श्री पूनम चंद यादव जी के कुशल मार्गदर्शन में थाना पण्डोखर पुलिस द्वारा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम तथा अवैध हथियार रखने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है ।
इसी क्रम में थाना पण्डोखर पुलिस ने मुखबिर सूचना पर पंचायत भवन परिसर माता मूर्ति के पीछे अवैध हथियार व कारतूस सहित आरोपी शिवम उर्फ छोटू धाकड पुत्र धनीराम धाकड उम्र 22 साल निवासी ग्राम सालौन बी को गिरफ्तार किया गया जिससे पूछताछ कर वैध लायसेंस नहीं पाया जाने से आरोपी के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया ।
अहम भूमिका - उनि आजाद खान थाना प्रभारी पण्डोखर, प्र.आर. 623 राहुल सिकरवार, प्र.आर. 1004 राहुल यादव, आर. 513 शिवकुमार भदौरिया की सराहनीय भूमिक रही ।