किशनगंज: भोयल में बोरवेल की मोटर और केबल चोरी, पेयजल संकट गहराया
भोयल गांव में पेयजल व्यवस्था के लिए लगाए गए बोरवेल से अज्ञात चोर मोटर और केबल चोरी कर ले गए। घटना के बाद बोरवेल बंद हो गया, जिससे ग्रामीणों के सामने पेयजल संकट गहरा गया है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पहले से ही पानी की समस्या बनी हुई है और बोरवेल के सहारे लोगों को पानी उपलब्ध हो रहा था।