पटना ग्रामीण: शारदा सिन्हा का पार्थिव शरीर पटना एयरपोर्ट लाया गया, दोपहर बाद घर पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा
बिहार की मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा का मंगलवार रात दिल्ली AIIMS में निधन हो गया। बुधवार को 11:30 बजे इंडिगो फ्लाइट से उनका पार्थिव शरीर दिल्ली से पटना एयरपोर्ट लाया गया। दोपहर बाद पटना में इसे अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। कल (गुरुवार) को सुबह 8 बजे गुलबी घाट पर राजकीय सम्मान का साथ शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार किया जाएगा।