पटना ग्रामीण: राबड़ी आवास पर राजद सुप्रीमो लालू यादव ने कहा- शारदा सिन्हा को हर परिवार सुनता था
बिहार की मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा का मंगलवार को निधन हो गया है। उनके निधन से हर कोई मर्माहत है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भी बुधवार सुबह 11:00 बजे शारदा सिन्हा के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि शारदा सिन्हा के गीत हर परिवार के लोग सुनते थे। शारदा सिन्हा का निधन अपने आप में बहुत बड़ी क्षति है।