पटना ग्रामीण: पत्रकार नगर थाने में लगी आग, चार पुलिसकर्मी सुरक्षित बाहर निकाले गए; दमकल की टीम आग बुझाने में जुटी
पत्रकार नगर थाने में बुधवार सुबह करीब 10:00 बजे अचानक आग लग गई। आग लगी कि घटना में पांच पुलिसकर्मी फंस गए। जिसके बाद घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने चार पुलिसकर्मियों को रेस्क्यू किया जबकि एक और पुलिसकर्मी को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। हालांकि यह आग कैसे लगी इस बात की जानकारी अब तक नहीं मिली है।