प्रतापगढ़: दहिलामऊ में बरसात का पानी घरों में घुसने की शिकायत पर डीएम के निर्देश पर नाला खुदाई का कार्य आनन-फानन में शुरू हुआ
बीते शनिवार को जिलाधिकारी संजीव रंजन को दहिलामऊ में बरसात का पानी घरों में घुसने की शिकायत मिली थी, जिस पर डीएम व एसपी ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया था और नगर पालिका टीम को तत्काल पानी की निकासी की व्यवस्था के निर्देश दिए थे। वहीं रविवार के दिन दहिलामऊ में आनन-फानन में नाला खुदाई का कार्य शुरू किया गया है, जिससे लोगों को समस्या से निजात मिल सके।