लालगंज: हलिया के 3 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन, 116 मरीजों का किया गया निःशुल्क उपचार
हलिया के 3प्रा0स्वा0 केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला के तहत चिकित्सकों द्वारा कैंप लगाकर रविवार दोपहर बाद 2:00 बजे तक कुल 116 मरीजों का निःशुल्क उपचार किया गया। जिसमें चिकित्सकों ने बुखार, शुगर, बीपी, खांसी आदि की जांच के बाद मरीजों को निःशुल्क दवाएं दी। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि हलिया में 46 मतवार में 37 मुड़पेली में 39मरीजो का उपचार किया।