प्रतापगढ़: सरखेलपुर के जंगल में मिली घायल महिला, चाकू से हमले के निशान, जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती
सरखेलपुर के जंगल में 32 वर्षीय अफसरी बानो लहूलुहान अवस्था में मिलीं। उनके शरीर पर चाकू के गंभीर निशान हैं। खास बात यह है कि पीड़िता ने रविवार को ही पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई थी। एसपी ने सोमवार दोपहर 3 बजे बताया की घायल महिला को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। महिला ने पति और अन्य के खिलाफ तहरीर दी है,जांच जारी है।