रॉबर्टसगंज कोतवाली क्षेत्र में जिला अस्पताल के सामने अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ड्यूटी से लौट रहे होमगार्ड की शुक्रवार सुबह 7 बजे मौत हो गई जानकारी के मुताबिक रामसूरत यादव पुत्र रामधनी निवासी ग्राम गोटीबाँध नगवा की ड्यूटी जिला अस्पताल लोढी चौकी पर थी, शुक्रवार सुबह रामसूरत ड्यूटी से बाइक से वापस घर लौट रहे थे इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर मौत हुई।